#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कन्या महाविद्यालय में लगा मतदाता पंजीकरण शिविर, छात्राओं में दिखा उत्साह

By Next Team Writer

Published on:

एसडीएम मित्तल की अपील- शिक्षण संस्थानों में 18-19 वर्ष के अधिकाधिक युवाओं के जुड़वाएं नाम

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता सूची में कोई भी पात्र नागरिक नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे, इसी उद्देश्य से गुरुवार को सदू देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। उपखंड निर्वाचन शाखा की ओर से आयोजित शिविर में पात्र छात्राओं का मतदाता पंजीकरण किया गया। इस दौरान छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई।

एसडीएम झंवरलाल मित्तल के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा लोकतंत्र में जनभागीदारी के महत्व के बारे में बताया। एसडीएम मित्तल ने शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविरों के माध्यम से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक नव मतदाताओं का पंजीकरण करवाने पर जोर दिया।

कार्यालय के आरपी, सीबीईओ पवन प्रजापत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय की प्राचार्य अनुराधा बिस्सा ने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना और निर्वाचन प्रक्रिया में उसकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

डॉ. आनंद नारायण पुरोहित ने छात्राओं से पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

ये रहे मौजूद: महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. कमल सिंह चारण, डॉ. चित्रा व्यास, डॉ. प्रभा कंवर, डॉ. सीमा खड़गावत, डॉ. प्रियंका श्रीमाली तथा निर्वाचन शाखा से लीलाराम मीणा, बीएलओ महेश जोशी, श्याम सुन्दर निर्वाण, अरविन्द माली, गोपीराम महिया, विक्रम सैन, किशनलाल सांखला, सुपरवाइजर मदन कड़वासरा और बुद्धराम उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 60 हजार का मोबाइल मिला, लेकिन नहीं डोला ईमान; नंदकिशोर तावनियां ने लौटाकर पेश की मिसाल🟢 अब अपराधी कहीं भी छिपें, पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे, थाने की स्क्रीन पर खुलेगी पूरी क्राइम कुंडली🟢 देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन