भीड़ में उठाईगिरों का मौका, अज्ञात महिला पर चोरी का आरोप; थाने में दी शिकायत
NEXT 20 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्वरक्षक बाबा भैरवनाथ के तोलियासर धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ के बीच उठाईगिरों के सक्रिय होने की आशंका भी बढ़ गई है।
टमकोर निवासी एवं उड़ीसा प्रवासी राजेश कुमार भंसाली ने थाने में परिवाद देते हुए बताया कि उनकी माँ गिन्निदेवी भंसाली रविवार को बाबा के दर्शन करने तोलियासर पहुंचीं। लगभग 12बजे के मंदिर में दर्शनों के दौरान अज्ञात महिला ने उनके गले से करीब 25 ग्राम सोने की चेन और उसमें लगा पेंडल पार कर दिया। घटना का पता चलने पर पीड़िता ने आसपास तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला।
गिन्निदेवी ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी हुए आभूषण बरामद करवाने की गुहार लगाई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की जरूरत भी सामने आई है।




















