#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना: सुथार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रामगोपाल सुथार ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित राजस्थान और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने का अभियान है।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुथार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, अपने कौशल को लगातार निखारने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री के.के. बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा, प्रबंध निदेशक ऋषभ मंडल, महाप्रबंधक कुलराज मीणा, संयुक्त निदेशक राघवेंद्र सिंह, निदेशक (आईटीआई) मुनीश कुमार शर्मा, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राज्यपाल के नाम ज्ञापन: पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग🟢 कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना: सुथार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में दो विभागों को मिले नए अधिकारी, नगरपालिका में ईओ और पशु चिकित्सालय में उपनिदेशक ने संभाला कार्यभार🟢 स्वस्थ जीवनशैली का संदेश: कॉलेज में छात्राओं को पोषण, स्वच्छता और योग-ध्यान की दी जानकारी🟢 विधानसभा के अमृत महोत्सव में गूंजेगा श्रीडूंगरगढ़ का नाम, तीन बार के विधायक मंगलाराम गोदारा होंगे सम्मानित🟢 10 जुलाई बाद भी तबादलों का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक बीकानेर और पटवारी अनूपगढ़ भेजे गए