NEXT न्यूज़ व कान्हा ज्वेलर्स की पहल: राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया रहे मुख्य अतिथि, विजेताओं को दिए पुरस्कार
NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा के नौ दिनों तक भक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता को मंच देने वाले नवरंग उत्सव-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरेना (खेल मैदान) में आयोजित हुआ। NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ दिनों की अलग-अलग थीम पर सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। निर्णायक मंडल ने 53 प्रतिभागियों को विजेता और सांत्वना पुरस्कारों के लिए चयनित किया। समारोह में सभी चयनित प्रतिभागियों को मंचस्थ अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

NEXT न्यूज व कान्हा ज्वेलर्स के “नवरंग उत्सव-2026” में पुरस्कार वितरण समारोह की फ़ोटो डाऊनलोड करें
https://www.facebook.com/share/p/1EnvhuzKyT/
https://www.facebook.com/share/p/1BTkuDoiYB/
कार्यक्रम में भामाशाह एवं राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंचस्थ अतिथियों में बिमल पुगलिया, विजयराज सेठिया, मालचंद सिंघी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, रामावतार सोनी (दिल्ली), अशोक सोनी (माहेश्वरी), कान्हा ज्वेलर्स के प्रतिनिधि और एडवोकेट दीपिका सोनी शामिल रहे। निर्णायक मंडल की सामाजिक कार्यकर्ता सुरेखा व्यास, शिक्षाविद रेणु व्यास और नीलू सोनी भी मौजूद रहीं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
संस्कृति से नई पीढ़ी का जुड़ाव जरूरी
मुख्य अतिथि भीखमचन्द पुगलिया ने आयोजन को कस्बे के लिए नवाचार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहती है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समाज में नयापन आता है। एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने आयोजन के लिए NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स का धन्यवाद जताया। शिक्षाविद रेणु व्यास ने इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति के साथ नई पीढ़ी में उत्साहवर्धन करने वाला कार्यक्रम बताया। रमेश भोजक ने आने वाले समय में ऐसी ही प्रतियोगिताएं NEXT न्यूज़ से करवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमल बोथरा, विनोद भादानी, कांति कुमार पुगलिया, अशोक बैद, धनराज पुगलिया, कमल कुमार पुगलिया, कमल कुमार सिंघी और रमेश भोजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे और मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नौ दिन, नौ थीम और प्रतिभाओं को मिला मंच
पहला दिन- मेरे घर घट की स्थापना: विजेता हरिओम नाई, रामावतार सोनी और स्नेहा पारीक रहे। सांत्वना पुरस्कार कुंदन नायक, गौरीशंकर सायच, चेतना भोजक और सरिता बोहरा को मिला।
दूसरा दिन- नवरंग रंगोली: विजेता सुहानी राठी, भूमिका सोनी और हर्षिता रहीं। सांत्वना पुरस्कार निकिता प्रजापत और गोपाल कायल को मिला।
तीसरा दिन- मेरा नवरात्रि लुक: विजेता भव्या भोजक, सुहानी राठी, निशा सोनी (माहेश्वरी) और तृप्ति तापड़िया रहीं। सांत्वना पुरस्कार अवनी प्रजापत और स्वीटी तापड़िया को मिला।
चौथा दिन- भक्ति के सुर: विजेता निशा सोनी, सुहानी राठी और सीमा भोजक रहीं। सांत्वना पुरस्कार रेखा भोजक को मिला।
पांचवां दिन- मां के दरबार में: विजेता निर्मल सोनी, तृप्ति तापड़िया और निकिता प्रजापत रहीं। सांत्वना पुरस्कार मनोज सोमाणी, छवि भोजक और रेखा भोजक को मिला।
छठा दिन- हमारी नवरात्रा परंपरा: विजेता तृप्ति तापड़िया, रेखा डागा और ललिता राठी रहीं। सांत्वना पुरस्कार सांवरमल सहदेवड़ा, सुमन राठी, महावीर माली और मंजू भोजक को मिला।
सातवां दिन- नन्हे कलाकार: विजेता तमन्ना शेखावत, कुसुम सुथार और कार्तिक राठी रहे। सांत्वना पुरस्कार मीनाक्षी सुथार, खुशी डागा और कृष्णा प्रजापत को मिला।
आठवां दिन- माता रानी का भोग: विजेता स्वीटी तापड़िया, ललिता राठी और अंजना पारीक रहीं। सांत्वना पुरस्कार निशा सोनी और शिवानी राठी को मिला।
नौवां दिन- कन्या पूजन: विजेता विजय सोनी, दिव्या सोनी और अमित चौपड़ा रहे। सांत्वना पुरस्कार गायत्री सुथार, रेखा डागा और रेखा भोजक को मिला।
नवरंग उत्सव-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था, पारिवारिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।



















