#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीराम कथा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

दीनदयाल कॉलोनी में 30 अक्टूबर तक चलेगी कथा, ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत गोविन्ददासजी महाराज करेंगे कथा वाचन

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की दीनदयाल कॉलोनी में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शिवजी मंदिर से कथा स्थल तक निकली कलश यात्रा के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना। आयोजन 30 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत श्री गोविन्ददासजी महाराज व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक श्रीराम कथा होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 5 से 6:30 बजे तक प्रार्थना एवं प्रभात फेरी तथा रात 8 से 10 बजे तक नित्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को कथा और सत्संग के माध्यम से धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

30 अक्टूबर को होगी पूर्णाहुति

नौ दिवसीय आयोजन का समापन 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। कथा स्थल दीनदयाल कॉलोनी, झंवर बस स्टैंड, श्रीडूंगरगढ़ में रखा गया है। आयोजन ठाकुरजी महाराज के सान्निध्य में समस्त दीनदयाल कॉलोनीवासियों एवं सहयोगियों की ओर से किया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीराम कथा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन🟢 नवरंग उत्सव में 53 प्रतिभागियों का सम्मान, नौ दिन तक चला संस्कृति और भक्ति का संगम🟢 बींझासर में कांग्रेस-कम्युनिस्ट को बड़ा झटका, 250 से अधिक नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल🟢 जोधपुर में 12 नवंबर से गूंजेगा ‘मरु निनाद’, श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में जाएंगे स्वयंसेवक🟢 राहत की खबर: श्रीडूंगरगढ़ की लापता किरण नाई सकुशल घर लौटीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ से प्रौढ़ महिला लापता, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद🟢 18-19 साल के युवाओं के वोटर कार्ड बनाने पर जोर, 294 मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ