#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

18-19 साल के युवाओं के वोटर कार्ड बनाने पर जोर, 294 मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ

By Next Team Writer

Published on:

एसडीएम मित्तल ने स्कूल-कॉलेज प्राचार्यों को दिए निर्देश, निजी शिक्षण संस्थानों में अगले सप्ताह लगेंगे विशेष शिविर

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता सूची में कोई भी पात्र युवा नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग ने पंजीकरण अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधानों और कॉलेज प्राचार्यों की बैठकें आयोजित हुईं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।

पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। सभी पीईईओ, यूसीईईओ और संस्था प्रधान अभियान की प्रभावी निगरानी करते हुए पंजीकरण सुनिश्चित करें।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने कहा कि पात्र नव मतदाताओं से फॉर्म नंबर-6 भरवाकर उनका पंजीकरण करवाया जाए। सीबीईओ सरोज पूनिया वीर ने भी शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक युवाओं के नाम जुड़वाने के निर्देश दिए।

294 मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ

मास्टर ट्रेनर नौरत मल शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी 294 मतदान केंद्रों पर बीएलओ बैठेंगे। नव मतदाता पंजीकरण के लिए प्रारूप-4 घोषणा पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे में पात्र युवाओं का पंजीकरण करवाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया।

निजी स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे शिविर

श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधानों और यूसीईईओ की बैठक उपखंड अधिकारी कार्यालय में हुई। एसडीएम मित्तल ने निजी स्कूल प्राचार्यों को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर नौरत मल शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक निजी शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में आगामी सप्ताह नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

ये रहे मौजूद: सरकारी शिक्षण संस्थानों की बैठक में एसीबीईओ-1 अशोक कुमार चुग, एसीबीईओ-2 सुरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. मनीष कुमार सैनी, भव्य कटारिया, लीलाराम मीणा और मांगीलाल उपस्थित रहे। निजी शिक्षण संस्थानों की बैठक में पवन कुमार प्रजापत सहित निर्वाचन शाखा के कार्मिक भव्य कटारिया, लीलाराम मीणा और मांगीलाल मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ से प्रौढ़ महिला लापता, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद🟢 18-19 साल के युवाओं के वोटर कार्ड बनाने पर जोर, 294 मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ