NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स की पहल; भक्ति, शक्ति और संस्कृति की थीम पर पाठकों ने भेजे फोटो-वीडियो
NEXT 20 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा के अवसर पर NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवरंग उत्सव 2026 में पाठकों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। ‘हर घर में भक्ति, हर मन में शक्ति, हर पीढ़ी में संस्कृति’ की थीम पर आयोजित इस उत्सव में नौ दिनों तक नौ अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। हर दिन की विशेष थीम के अनुरूप पाठकों ने अपने फोटो और वीडियो भेजे। निर्णायक मंडल ने प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिताओं के लिए सुरेखा व्यास, प्रियंका सोनी, रेणु व्यास और नीलू सोनी ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में सेवाएं दीं।
कल अनुज स्पोर्ट्स एरेना में होगा सम्मान समारोह
नवरंग उत्सव की नौ दिवसीय प्रतियोगिताओं में विजेता और सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित 50 से अधिक प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरेना (खेल मैदान) में शाम 6 बजे आयोजित रंगारंग समारोह में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम स्थल
बुधवार 21 अक्टूबर, 2026; शाम 6 बजे; अनुज एरेना स्पोर्ट्स, कालूरोड़





























