सारस्वत भवन के पास होगा आयोजन, पुरुषोत्तम तावणियां ‘काका’ सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
NEXT 19 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा के पावन पर्व पर शहर में आज रात भक्ति संगीत की सरिता बहेगी। सारस्वत युवा नवोत्थान समिति (कुण्डीय) की ओर से आज सोमवार रात 9 बजे उपजिला अस्पताल रोड स्थित सारस्वत भवन के पास विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीडूंगरगढ़ के पुरुषोत्तम तावणियां ‘काका’ सहित आमंत्रित कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
भजन संध्या में पंडित कैलाश सारस्वत (श्रीडूंगरगढ़), सांवर सारस्वा (मलकीसर), रामावतार सारस्वा (ठुकरियासर), टिंकू, प्रतीक और पुरुषोत्तम तावणियां ‘काका’ (श्रीडूंगरगढ़) अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
आयोजक सारस्वत युवा नवोत्थान समिति (कुण्डीय) ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भजन संध्या का आनंद लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।





























