NEXT 18 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के ताल मैदान की तस्वीर बदलने की दिशा में कदम उठाया गया है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के विकास के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्टेडियम के विकास के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी।
खेल गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी फोकस
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ताल मैदान को खेल गतिविधियों और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के अनुरूप विकसित कर बेहतरीन स्टेडियम का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर विकास कार्यों के लिए सरकार से अतिरिक्त राशि स्वीकृत करवाने की मांग भी की जाएगी।
नगरपालिका करेगी विकास कार्य
स्वीकृत राशि से संबंधित योजना में नगरपालिका को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। राशि स्वीकृत होने की जानकारी के बाद शहर के खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने विधायक का आभार जताया। स्टेडियम के विकसित होने से शहर में खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।





























