श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं राम सिंह
NEXT 17 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव इंदपालसर राईकान निवासी रामसिंह राईका ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में किया गया।
राम सिंह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।






























