#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीर बिग्गाजी महाराज का मेला 23-24 अक्टूबर को, देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु

By Next Team Writer

Published on:

धड़ देवली व रीड़ी धाम में तैयारियां अंतिम चरण में, 23 की रात जागरण में गूंजेंगे भजन; सातलेरा से मंदिर तक पक्की सड़क की मांग

NEXT 18 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गौ रक्षक लोकदेवता एवं जाखड़ समुदाय के कुलदेवता श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला 23 व 24 अक्टूबर को भरेगा। नेशनल हाईवे 11 पर गांव बिग्गा-सातलेरा से करीब दो किमी उत्तर दिशा में रोही स्थित शौर्यपीठ धड़ देवली धाम में मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मेले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

श्री वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़ ने बताया कि मेले को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला कमेटी के मांगीलाल जाखड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

रातभर गूंजेंगे भजन, सजेगा जागरण

23 अक्टूबर की रात धड़ देवली धाम में विशाल संगीतमय जागरण होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी सहित कई ख्यातिप्राप्त कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम, रीड़ी में भी 23 व 24 अक्टूबर को दो दिवसीय मेला भरेगा। यहां भी 23 अक्टूबर की रात संगीतमय जागरण होगा। दोनों धामों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

ग्रेवल सड़क से श्रद्धालुओं को परेशानी, पक्की सड़क की मांग

गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने सातलेरा से वीर बिग्गाजी महाराज मंदिर तक करीब दो किमी लंबी पक्की सड़क बनाने की मांग क्षेत्रीय विधायक ताराचन्द सारस्वत से की है। ग्रामीणों ने बताया कि सातलेरा से मंदिर तक ग्रेवल सड़क बनी हुई है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को बिग्गा गांव की ओर से घूमकर मंदिर पहुंचना पड़ता है। इससे समय लगने के साथ परेशानी भी होती है। ग्रामीणों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नशे से दूर रहने की शपथ ली, हस्ताक्षर अभियान से दिया नशामुक्ति का संदेश🟢 35 साल पहले शुरू की थी पैदल संघ की परंपरा, 35वीं फेरी पर धूमधाम से रवाना हुए श्रद्धालु🟢 वीर बिग्गाजी महाराज का मेला 23-24 अक्टूबर को, देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु