NEXT 18 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

नशामुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. रितु चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्रोफेसर कुमुद जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।






























