#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ से 25 अक्टूबर को रवाना होगी पूनरासर बालाजी की 5वीं गौरवशाली पैदल फेरी

By Next Team Writer

Published on:

डीजे और झांकी के साथ निकलेगी यात्रा, एक दिन पहले होगा सुंदरकांड पाठ; लाल पोशाक में शामिल होंगे श्रद्धालु

NEXT 19 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर बालाजी के जयकारों के साथ श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है। पूनरासर पैदल यात्री संघ युवा मंडल की ओर से पांचवीं गौरवशाली पैदल फेरी का आयोजन किया जाएगा। फेरी 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 7:15 बजे आडसर बास स्थित श्री बजरंग धोरा बालाजी मंदिर से रवाना होगी। यात्रा डीजे और आकर्षक झांकी के साथ धूमधाम से प्रस्थान करेगी।

आयोजन को लेकर संघ के सदस्यों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। संघ ने सभी यात्रियों से लाल पोशाक पहनकर शामिल होने का आह्वान किया है। यात्रा के लिए यात्री शुल्क 351 रुपए निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में चांदरतन सेठिया शामिल होंगे।

24 अक्टूबर की शाम को होगा सुंदरकांड पाठ

पैदल फेरी से एक दिन पहले 24 अक्टूबर को शाम 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठवाचक राहुल आसोपा एंड पार्टी द्वारा संगीतमय पाठ किया जाएगा।

ये संभाल रहे हैं व्यवस्थाएं

पूनरासर पैदल यात्री संघ युवा मंडल के अध्यक्ष रामदेव सुथार, उपाध्यक्ष राधेश्याम सुथार, कोषाध्यक्ष परमेश्वरलाल सुथार और मंत्री रामरतन सुथार सहित व्यवस्थापक मंडल आयोजन की जिम्मेदारियां संभाल रहा है। व्यवस्थापक के रूप में संतोष सुथार, ओमप्रकाश सुथार, सांवरमल सुथार, बंशीलाल सुथार, कैलाश पारीक, सुरेन्द्र नाई, हर्ष शर्मा, सुमित, मुकेश नाई और श्रीराम सैना सहयोग कर रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 18-19 साल के युवाओं का घर-घर जाकर होगा मतदाता पंजीकरण, बीएलओ को निर्देश🟢 श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू, पहले दिन आए 3 फॉर्म🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज रात भजन सुनाएंगे ‘काका’, नवरात्रा पर सजेगी भजन संध्या🟢 सुरजनसर के दो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, पूर्व विधायक गोदारा ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 25 अक्टूबर को रवाना होगी पूनरासर बालाजी की 5वीं गौरवशाली पैदल फेरी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कमला देवी के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बंगाली परंपरा से हुई मां दुर्गा की आरती, श्रद्धालु उमड़े, देखें सभी फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में एक के बाद एक दो हादसे, 5 युवक घायल; एक गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर, लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो