NEXT 19 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत चुनावों से पहले क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गांव सुरजनसर के भंवराराम मेघवाल और दानाराम मेघवाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दोनों को दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल किया।

इससे पहले गांव ठुकरियासर के भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए थे। लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों से क्षेत्र की राजनीति में दल-बदल की गतिविधियां चर्चा में हैं।































