सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन, शिक्षा, एकता और जरूरतमंदों की सहायता पर रहेगा जोर
NEXT 21 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रांकावत स्वामी समाज हितकारिणी संगठन श्रीडूंगरगढ़ शहर की सत्र 2026 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। संगठन के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद स्वामी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। इसमें नानूराम स्वामी को अध्यक्ष, आसूदास स्वामी को मंत्री, भगवानाराम (पवन) स्वामी को महामंत्री तथा सीताराम स्वामी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, विधि सलाहकार, मीडिया प्रभारी और प्रचार मंत्री सहित विभिन्न पदों पर समाज के अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
समाज में एकता और शिक्षा को देंगे बढ़ावा
नवनियुक्त अध्यक्ष नानूराम स्वामी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता की भावना मजबूत करने के साथ शिक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। जरूरतमंद समाज बंधुओं की हरसंभव सहायता करना और समाजहित में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाज के हित में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नई टीम को दी बधाई
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाज के सदस्यों में हर्ष का माहौल है। समाज बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज की एकजुटता और विकास के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।





















