कल शाम 4 बजे घर से निकली किरण नाई नहीं लौटीं, तलाश में जुटे परिजन
NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में एक प्रौढ़ महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। आडसर बास निवासी स्व. हंसराज नाई की पत्नी किरण नाई कल शाम करीब 4 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
महिला के भाई शिव रतन नाई ने बताया कि किरण नाई घरों में रसोई बनाने का काम करती हैं। उनके अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
आमजन से मदद की अपील: परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को किरण नाई के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
📞 9982854938
📞 8890927070
NEXT की अपील: कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किरण नाई को तलाशने में मदद मिल सके और वे सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सकें।



















