उपखंड कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं
NEXT 28 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नवपदस्थ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा का सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष एड. राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत करने वालों में सीताराम सोनी, महामंत्री मदन सोनी, संदीप कायल, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, फतेह सिंह, महेंद्र पारीक, मंत्री पवन कुमार नाई, सीताराम सोनी, जितेंद्र सोनी, शशि दुगड़ और राजू बोहरा शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
एसडीएम शुभम शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि रहेगा और पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे।