#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

132 केवी जीएसएस परिसर में सहायक अभियंता हरिराम सिद्ध बाना को पदोन्नति पर दी विदाई, बोले- ये भावुक पल मेरे जीवन की अमूल्य यादें बन गए

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी जीएसएस, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (विद्युत विभाग) कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर सहायक अभियंता (AEN) से अधिशासी अभियंता (XEN) पद पर पदोन्नत हुए हरिराम सिद्ध बाना का अधिकारियों और विद्युतकर्मियों ने फूलमालाओं, साफा और अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में 220 केवी जीएसएस के XEN अतुल गौड़, AEN रविंद्र सिंह राठौड़, AEN चंद्रेश यादव, 132 केवी जीएसएस के JEN बृजमोहन सैनी और दिवाकर मिश्रा, ARO ओमनाथ सिद्ध समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि

“बाना साहब की कार्यशैली और व्यवहार हमेशा प्रेरणादायी रहा है। हमें गर्व है कि उन्होंने यहां अपनी सेवा दी।”

विदाई समारोह में हरिराम सिद्ध बाना भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि

“यह पल मेरे लिए बहुत खास है। यहां के साथियों के साथ बिताया हर एक लम्हा मेरी यादों में हमेशा जिंदा रहेगा। मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

समारोह में क्यामुद्दीन, मुकेश बाना, करणी सिंह, दुष्यंत सिंह, शिवरतन प्रजापत, प्रमोद, सतपाल, देवेंद्र, सुरेश बिश्नोई समेत विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन JEN बृजमोहन सैनी ने किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गांधीपार्क के पास नगरपालिका की दुकानों की बेदखली पर कोर्ट की रोक, किरायेदारों को राहत🟢 डोटासरा से मिले गोदारा, नगरपालिका चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारी पर मंथन🟢 लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर 13 प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक सारस्वत बोले- शिक्षा के संसाधनों में कमी नहीं आने देंगे🟢 स्व. विक्रम सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला🟢 नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र🟢 पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें🟢 एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल