NEXT 10 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नवनिर्वाचित बीकानेर देहात जिलाअध्यक्ष कृष्ण गोदारा का रविवार को गणपति धर्म कांटे पर स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा, माला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अंजु पारख, पूर्व नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम सारस्वत, पार्षद व शहर महासचिव संदीप नाई, यूसुफ चुनघर, अभिषेक चौधरी, प्रहलाद सुनार, रमेश बाशनीवाल, मनोज पारख, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा, उपाध्यक्ष प्रकाश दुसाद, दीपक गौतम, सोहनलाल माहिया, राजा राम गोदारा, कालूराम बाना, मामराज सेरडिया, सुरजाराम आंवला, अशोक ज्याणी, शंकर सायच, मनीष सायच समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


