NEXT 12 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। आज क्षेत्र में कजरी तीज बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महिलाएं सुबह से ही व्रत में लीन रहीं और शाम को सामूहिक रूप से कजरी तीज की कहानी सुनने जुटीं। त्योहार के मौके पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजी-धजी नजर आईं।

सीमा भोजक ने बताया कि कजरी तीज भाद्रपद महीने में आती है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम को निमड़ी के सामने बैठकर कथा सुनी जाती है। फिर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा जाता है। इस दिन पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य की विशेष प्रार्थना की जाती है, साथ ही अपने पीहर पक्ष की सलामती के लिए भी प्रार्थना की जाती है।

क्षेत्रवासियों ने इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा।