NEXT 22 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिलेभर में इन दिनों बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। कहीं कम वोल्टेज तो कहीं घंटों तक अघोषित कटौती से किसान बेहाल हैं। परेशान किसानों की आवाज़ बनकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि से मिला और समस्या से अवगत कराया।

नोखा विधायक सुशीला डूडी, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मार्शल, राहुल जादूसंगत, नीतिन वत्स, लूणकरणसर से डॉ. राजेन्द्र मूंड सहित कई कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि खेतों में खड़ी फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने चेताया कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं की गई तो किसानों की मेहनत से लहलहाती फसलें राख हो जाएंगी।