NEXT 23 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र में गौसेवा का विशेष आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण गौशाला गुसाईंसर बड़ा में समाजसेवी मोहनलाल सिंघी कटक-श्रीडूंगरगढ़ ने अपने जन्मदिवस पर गौसेवा की और 101 किलो गुड़ का वितरण किया। इस अवसर पर बजरंग सोमाणी ने बताया कि सिंघी लंबे समय से धार्मिक व सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और हर वर्ष जन्मदिन पर गौसेवा कर समाज को प्रेरित करते हैं। गौशाला प्रबंधन ने उनका स्वागत कर आभार जताया।

इसी कड़ी में श्री करणी गो सेवा समिति, कोटासर में भी अमावस्या पर भामाशाहों ने सेवा राशि अर्पित की। समिति ने बताया कि चेन्नई के युवा उद्यमी श्याम सुंदर नागल सुथार (दुलचासर, हाल चेन्नई) और अर्जुन नागल सुपुत्र प्रहलाद नागल सुथार (दुलचासर, हाल बड़ोदरा) ने नगद राशि गौसेवा के लिए समर्पित की।
समिति ने दोनों परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की सेवाएं समाज में संस्कार, आस्था और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।