NEXT 23 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी भाषा की मान्यता आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार मनोज स्वामी को गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से राजस्थानी साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम कल रविवार को सुबह 11 बजे राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति सभागार में होगा।
समिति संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि मनोज स्वामी लंबे समय से राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने राजस्थानी भाषा में रामलीला जैसे सांस्कृतिक प्रयोग की शुरुआत की और 40 वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं।
समारोह में “छैकड़ राजस्थानी नै मान्यता कियां मिलै?” विषय पर संवाद भी होगा। इसमें श्याम महर्षि, डॉ. मदन सैनी, सत्यदीप, बजरंग सेवग, श्रीभगवान सैनी और विजय महर्षि विचार व्यक्त करेंगे।
सम्मान स्वरूप स्वामी को एक लाख रुपए, शॉल, श्रीफल व सम्मान-पत्र भेंट किया जाएगा।