NEXT 24 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मानवता की सेवा में चार दशकों से सक्रिय नागरिक विकास परिषद के द्विवार्षिक आम चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी ताराचंद इंदौरिया के निर्देशन में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम चौरडिया अध्यक्ष और विजयराज सेवग मंत्री चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया ने बताया कि कार्यकाल में संस्था के विकास का लक्ष्य बताया। वहीं मंत्री सेवग ने सभी को साथ लेकर स्थाई सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती देने की बात कही। दोनों पदाधिकारियों ने सदन का आभार जताया।