#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संत कर्मा बाई छात्रावास में बालिका प्रवेश उत्सव और भामाशाह सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में आमजन की भागीदारी जरूरी – पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा

NEXT 28 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में गुरुवार को भव्य बालिका प्रवेश उत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। नए निर्मित आधुनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर ने की।

सुबह हवन के बाद दोपहर 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्व. हीरा देवी (धर्मपत्नी चोखाराम जी बाना) की स्मृति में बने मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण अतिथियों ने किया।

185 भामाशाहों का सम्मान

समारोह में अब तक 3.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में सहयोग देने वाले 185 भामाशाहों का प्रशस्ति पत्र, साफा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मंत्री सुशील ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अब तक की प्रगति और आगामी कार्यों की रूपरेखा बताई। नव प्रवेशित बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

नेताओं और साहित्यकारों ने रखे विचार

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने इसे बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। साहित्यकार श्याम महर्षि ने छात्रावास प्रबंधन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने विचार रखे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत