#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा, पंचकुंडी महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा वर्ष 1926 में प्रज्वलित अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में निकली अखंड ज्योति कलश यात्रा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। नगर में शोभायात्रा निकाली गई और सेवा भारती समिति संचालित सेवा कुंज छात्रावास में पंचकुंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ।

सुबह श्रीगणेश मंदिर बिग्गा बास से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए सेवा कुंज छात्रावास पहुंची। इसमें मातृशक्ति, बहनों और छात्रावास की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सेवा कुंज छात्रावास में आयोजित पंचकुंडी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ में नगरवासियों के साथ गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा रविवार से शुरू होकर आगामी 10 सितंबर तक श्रीडूंगरगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत