#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गीतों का गजरा : कवियों ने बांधा श्रोताओं को, छैल ने राजनीति पर साधा निशाना

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। संस्कृति भवन में रविवार को राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति की ओर से गीतों का गजरा सजाया गया। कार्यक्रम में कवियों ने काव्य रसधारा बहाई और श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

कवि अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ ने “मन के टूटे सब तार…” सुनाकर वाहवाही लूटी। इंस्टाग्राम पर तंज कसते हुए उन्होंने बढ़ते तकनीकी दखल पर चिंता भी जताई।

डॉ. विमला महरिया ने लोकगीत बावनिया सुनाकर माहौल को हल्का-फुल्का किया। उन्होंने तकनीक के चलते होली का रंग फीका पड़ने पर व्यंग्य भी सुनाया।

कवि प्रदीप महरिया ने राजनीति और भ्रष्टाचार पर राजस्थानी गीतों के जरिए तीखे तीर चलाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छैलू चारण ‘छैल’ ने करणी अराधना से शुरुआत की। उन्होंने वात्सल्य और श्रृंगार रस पर रचनाएँ प्रस्तुत कर भावनाओं को छुआ। राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिलने पर राजनीति को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा— “नेतावां को करें गुणगान निज मान भूल गया…”

कवियत्री भगवती पारीक ‘मनु’ ने मंच संचालन किया। संस्था ने सभी कवियों का सम्मान किया। अध्यक्ष श्याम महर्षि ने युवाओं को जिम्मेदारी से साहित्य साधना करने की प्रेरणा दी। वहीं सत्यदीप भोजक ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में डॉ. चेतन स्वामी, मंत्री रवि पुरोहित, डॉ. मदन सैनी, सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, नारायण सारस्वत, महेश जोशी, महावीर सारस्वत, तुलसीराम चोरड़िया, विजय महर्षि, सरोज शर्मा, मनसा सोनी, पवन सारस्वत, विश्वनाथ तंवर, अब्दुल शकूर सिसोदिया, पूनमचंद गोदारा, प्रदीप कुमार दीप, बुधमल सैनी, शुभकरण पारीक, मुकेश कुमार, राज सर, अमित सहित बड़ी संख्या में काव्यप्रेमी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत