NEXT 31 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड को रविवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने जयपुर जाते समय अपनी गाड़ी में मन की बात का श्रवण किया। वहीं शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी और मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।
भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रेडियो प्रसारण का श्रवण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद विक्रम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बूथ नंबर 87 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि यह संवाद मात्र कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री अपने विचारों से समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्रनिर्माण की नई दिशा दे रहे हैं। इस दौरान पार्षद भरत सुथार भी साथ रहे।
