#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : मालू भवन में मनाया गया 32वां विकास महोत्सव, विवेक भंसाली की 15 दिनों की तपस्या का हुआ सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के नवम आचार्य तुलसी के आचार्य पद पर आसीन होने का दिन विकास महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र मालू भवन में 32वां विकास महोत्सव और विवेक भंसाली की पखवाड़े (15 दिन की तपस्या) की तपस्या की अनुमोदना का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीवृन्द शांतिप्रभा, साध्वी कमलविभा, साध्वी मुदिताश्री, साध्वी कर्तव्ययशा, साध्वी श्रेयसप्रभा और साध्वी प्रेक्षाप्रभा ने मंगलाचरण से किया। इसके पश्चात साध्वी पुनीतप्रभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी शांतिप्रभा और साध्वी कमलविभा ने अपने विचार रखे।

तपस्वी का सम्मान

कार्यक्रम के दूसरे चरण में भाई विवेक भंसाली की पखवाड़े-15 तपस्या की अनुमोदना हुई। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरडिया, तेरापंथ महिला मंडल से कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल शुभम बोथरा, विमला देवी मालू, टीटलागढ़ से आए निर्मल जैन तपस्वी के परिवार से संपतदेवी मालू और मंजू झाबक ने अपने विचार व्यक्त किए। तपस्वी विवेक भंसाली की अनुमोदना गीतिका और वक्तव्य से की गई।

साध्वीवृन्द के संदेश

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा ने विकास महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन संघ के आध्यात्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक विकास का प्रतीक है। तपस्या आत्मशुद्धि का मार्ग है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तपस्वी विवेक भंसाली का सम्मान साहित्य भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत