NEXT 2 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर श्रीडूंगरगढ़ स्थित वीर तेजा धर्मशाला में विशाल जागरण का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया।

अखंड ज्योत प्रज्वलन में ट्रस्ट अध्यक्ष व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, छात्रावास अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहीराम गोदारा लोढेरा, हरिराम बाना मौजूद रहे।

भक्ति से सराबोर हुई संध्या
ज्योत प्रज्वलन के बाद भक्तिसंध्या का आयोजन हुआ। इसमें संत राघवदास महाराज लवेरा, भजन गायिका अनुराधा योगी एवं प्रियंका चौधरी ने तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार सहनाज फोगा ने भवई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने तेजाजी एवं अन्य देवदेवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत कीं।
इस दौरान सरपंच ओमप्रकाश बाना, सोहन जी नैन, हेतराम जाखड़, ज्ञानीराम ज्याणी, बेगराज लूखा, गोरधन खिलेरी, कमेटी सदस्य चाँदराम चाहर, गोपाल सायच, पूर्व सरपंच श्रवण जाखड़, लक्षमन खिलेरी, तुलछी राम गोदारा, कोडाराम भादू, मंडी अध्यक्ष ओम भादू, भँवरलाल सारण, भगवानाराम महिया, मामराज गोदारा, रामचंद्र गिला, डूंगरराम गोदारा, सत्यप्रकाश बाना, भँवरलाल बाना, रेंवतराम दुसाद, सत्यनारायण बेरड़, प्रकाश दुसाद, सीताराम सिंवर, सीताराम बाना, श्रवण भाम्बू, सुशील शेरडिया, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, शंकरलाल भुंवाल, सोहनलाल महिया, दुर्गाराम महिया, विवेक माचरा, केसरा राम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, मूलाराम सहू, हनुमान महिया, मास्टर आदुराम जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा, लालूराम कुकणा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।