#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

लूणकरणसर: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30दिसम्बर, 2024। लूणकरणसर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर द्वारा रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत पूर्व पीएम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।


सभा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गोदारा ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में विनम्रता, ईमानदारी और सादगी के साथ लोगों की सेवा की। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण की बात की। उनका योगदान देश के लिए अविस्मरणीय रहेगा।”
ज़िला देहात कांग्रेस कमेटी के सचिव महीपाल सारस्वत ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता और आर्थिक नीतियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके सुधारवादी कदमों ने देश की प्रगति को नई दिशा दी। उनके निधन से देश और कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।”
इस मौके पर शिक्षाविद् मोटाराम चौधरी, अमजद क़ुरैशी, परताराम सींवर, हारून कुरैशी, अलीशेर, कालूराम सियाग, पुष्पेन्द्र चौधरी, रघुवीर चौधरी, वसीम खान, राजपाल झोरड़, शिवलाल लेघा, राजू हुड्डा, विष्णु, दीपक, हेतराम अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा का संचालन बंशी हुड्डा ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group