NEXT 20 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में शनिवार को निःशुल्क पेट, आंत और लिवर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 104 मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श दिया गया।

शिविर का उद्घाटन नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने फीता काटकर किया। इसके बाद जैन साध्वी ने मंगल पाठ कर रोगियों के स्वस्थ होने की कामना की। बीकानेर के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. श्रेयांश जैन ने मरीजों को परामर्श और जांच सेवाएं दीं।
संस्था के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि इस शिविर में सिर्फ श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं, आसपास के कस्बों और गांवों के लोग भी स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे। आगामी शनिवार को भी डॉ. श्रेयांश जैन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।




















