NEXT 20 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षय (टीबी) पीड़ित मरीजों को शनिवार को निक्षय पोषण किट वितरित की गईं। यह किट गांव के भामाशाह उमराव संचेती, मानमल संचेती और नरेंद्र कुमार संचेती के सहयोग से उपलब्ध कराई गईं।
मरीजों को मिलेगा दवा के साथ पोषण
राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला रही है। मरीजों को जहां निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, वहीं उनके लिए उचित पोषण भी जरूरी माना गया है। इसी कड़ी में समाज के सक्षम लोगों को आगे लाकर मरीजों को पोषण किट देने का अभियान शुरू किया गया है।
उपसरपंच परिवार का योगदान
बाबूलाल गर्ग ने बताया कि इस कार्य में गांव के उपसरपंच जुगराज संचेती के बड़े भाई उमराव सिंह मानमल संचेती और नरेंद्र कुमार संचेती ने विशेष सहयोग दिया है।




















