#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट (कोलकाता) ने किया विधायक सारस्वत का भव्य स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

बोले- पूनरासर धाम भी अयोध्या व सालासर की तरह बनेगा भव्य

NEXT 21 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि पूनरासर धाम को भी अयोध्या के राम मंदिर और सालासर धाम की तरह भव्य स्वरूप में विकसित किया जाए।

विधायक निवास कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट (कोलकाता) के ट्रस्टी व विभिन्न सेवा समितियों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मोटू महाराज हर्ष, सम्पत पारीक, तुलसीदास पुरोहित, रमेश कुमार व्यास, सुभाष आचार्य और डॉ. गिरिराज हर्ष सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

भादवा मेले में मिला अभूतपूर्व प्रशासनिक सहयोग

ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने बताया कि विधायक सारस्वत के सहयोग से इस वर्ष भादवा मेले में प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग मिला। करीब एक माह तक उपखंड अधिकारी और पुलिस प्रशासन सक्रिय रहे। इसके चलते तीन दिवसीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बिना किसी अव्यवस्था के सहज रूप से पूनरासर हनुमान जी के दर्शन किए।

धार्मिक स्थलों की व्यवस्था मजबूत करना मेरा दायित्व : विधायक

अभिनंदन समारोह में विधायक सारस्वत ने कहा कि “विधायक होने के नाते मेरा दायित्व है कि मेलों के समय सरकार व प्रशासन की व्यवस्थाएं मजबूत रहें। पूनरासर धाम बीकानेर ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे भव्य स्वरूप दिलाना मेरी प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर अभिनंदन पत्र का वाचन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के उप कुलसचिव डॉ. गिरिराज हर्ष ने किया। कार्यक्रम में परायण समिति, मारूति जनसेवा ट्रस्ट, बाल मुकन्द सेवा समिति समेत अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ट्रस्टी और सरपंच ने जताया आभार

अंत में ट्रस्टी बजरंग लाल पारीक और सरपंच प्रतिनिधि माननाथ ने विधायक का आभार जताया। समारोह में विधायक को हनुमानजी का दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत