दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रदर्शन कर जीता मन
NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दयानंद विद्या निकेतन विद्यालय में सोमवार को 69वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी टीमों ने मनमोहक सामूहिक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
निर्णायक दल के संयोजक विजेंद्र कुमार मीणा ने खिलाड़ियों को खेल संबंधी सभी नियमों की जानकारी दी। विद्यालय के संचालक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष चंद्र शास्त्री ने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्णायक मंडल को निष्पक्ष और पक्षपात रहित निर्णय देने के निर्देश भी दिए।

प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




















