NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रजापति समाज श्रीडूंगरगढ़ की ओर से तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रजापति छात्रावास परिसर में होगा।
समाज के मंत्री रामचन्द्र छापोला ने बताया कि समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, राजकीय सेवा में कार्यरत व नव-चयनित कार्मिक, समाज के प्रोफेशनल्स, जनप्रतिनिधि, भामाशाह, खिलाड़ी और राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त कार्मिक शामिल रहेंगे।
छापोला ने बताया कि सम्मानित प्रतिभाओं के लिए विशेष सम्मान भोज भी रखा जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।




















