पीएम श्री विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए 51 पौधे
NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के यूथ एवं इको क्लब की ओर से 51 विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्राचार्य ममता गोयल ने कहा कि पौधारोपण केवल परंपरा नहीं, जीवन का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
इस मौके पर हरित विद्यालय प्रभारी रामलाल नाथ, राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम प्रभारी शुभकरण बिस्सू, प्रबंधन समिति सचिव दीपक चौधरी, सोनल शर्मा, प्रबल प्रभारी रेणु सोनी, एनएसएस प्रभारी मदनलाल कड़वासरा, यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।





















