NEXT 31दिसम्बर, 2024। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व, उनके नेतृत्व और उनकी आर्थिक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उनके विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने उन्हें एक महान अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनकी कमी पूरे देश को खलेगी। उन्होंने डॉ. सिंह के योगदान को देश के विकास के लिए अद्वितीय बताया।
सभा में अन्य प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैयालाल सोमानी, सत्यनारायण जाट, संदीप नाई, गोरधन खिलेरी, रामचंद्र चोटिया, मुखराम नेण, प्रकाश नाथ ज्याणी, रामनारायण नाथसिद्ध, विजयराज सेवग, हीरालाल जाट, प्रहलाद सुनार, हेमराज वाल्मीकि, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, सोहन लाल माहिया, वेदप्रकाश वाल्मीकि, आनंद वाल्मीकि, राजेश मंडा और राजन मूंड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।