#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सावित्री बाई फुले जयंती पर तपस्विनी फाउंडेशन ने किया आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT श्रीडूंगरगढ़ 3जनवरी, 2025। तपस्विनी फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के संयोजक सुनील तावणिया मुख्य वक्ता रहे जबकि महामंत्री सुमन मोदी ने आयोजन का संचालन किया।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मीना सिंधी, छात्र नेता बसंती लांबा, कविता लांबा, दीपिका सोनी, ललिता सोनी, किशन शर्मा समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने समाज में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संयोजक सुनील तावणिया ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपने समय में अनेक सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए महिलाओं और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
संगठन के सदस्यों ने इस प्रेरणादायी जयंती को समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता के साथ मनाया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group