#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोबाइल खोया… करणी गौ सेवा ग्रुप ने लौटाया, ईमानदारी की खबर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। करणी गौ सेवा ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर ईमानदारी और सेवा भावना का परिचय दिया है। छपरा बिहार के रहने वाले और वर्तमान में कोलकाता में रह रहे एक परिवार का मोबाइल घूमचक्कर क्षेत्र में गुम हो गया। मोबाइल खोने के बाद पूरा परिवार परेशान होकर जगह-जगह तलाश कर रहा था।

इसी दौरान मौके पर मौजूद गौसेवी आनंद जोशी ने परिवार की स्थिति देख पूछताछ की। परिवार ने बताया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। जोशी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि मोबाइल सुरक्षित है और मिलने की सूचना पहले ही मिल चुकी है।

आनंद जोशी ने बताया कि करणी गौ सेवा ग्रुप के सदस्य श्याम गिरी ने कुछ देर पहले फोन कर बताया था कि उन्हें एक मोबाइल मिला है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

करीब कुछ ही देर बाद श्याम गिरी मौके पर पहुंचे और मोबाइल को सही-सलामत परिवार को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली और करणी गौ सेवा ग्रुप के प्रति आभार जताया।

स्थानीय लोगों ने ग्रुप की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण विश्वास को मजबूत करते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत🟢 क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर🟢 लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🟢 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन🟢 बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर