NEXT श्रीडूंगरगढ़ 5जनवरी, 2025। सर्दियों के मौसम में सामुदायिक आयोजनों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री ओसवाल पंचायत में रविवार को स्नेह मिलन और भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओसवाल समाज के सदस्यों के साथ कस्बे के कई विशिष्टजन उपस्थित हुए।

भोज के दौरान समाज के विकास और शैक्षणिक प्रगति पर गहन चर्चा हुई। माणकचंद डागा ने समाज के युवक-युवतियों के शैक्षणिक विकास पर अपने विचार रखे। अशोक बैद और प्रकाश सिंघी ने ओसवाल पंचायत की आगामी विकास योजनाओं की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में भंवरलाल दुगड़, छतरसिंह बोथरा, पांचीलाल सिंघी, विनोद भादानी, हेमराज भादानी, मनीष बोथरा, राजू भादानी, मनीष पटावरी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और समाज के सामूहिक सहयोग और एकजुटता पर जोर दिया।