#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

12.50 करोड़ की लागत से बने FSTP प्लांट का विधायक सारस्वत ने किया लोकार्पण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने 12.50 करोड़ रुपए की लागत से बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीक से तैयार इस प्लांट के शुरू होने से नगरपालिका क्षेत्र में मल कीचड़ निस्तारण की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी और भविष्य में जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के बीच ऐसे आधुनिक संयंत्र बेहद जरूरी हैं।

अधिकारियों ने मौके पर प्लांट की कार्यप्रणाली, क्षमता और भविष्य की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्लांट के संचालन से ठोस अपशिष्ट एवं मल कीचड़ प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा और स्वच्छता मानकों को नई दिशा मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन