#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियाँ शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य समारोह की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम तय किए गए।
मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेल मैदान में होगा। ध्वज फहराने की प्रक्रिया सुबह 8.30 से 9.00 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थानों में संपन्न होगी। ध्वज फहराने में ध्वज संहिता का पूर्ण पालन अनिवार्य होगा।
समारोह में उपखण्ड मजिस्ट्रेट ध्वज फहराएंगे, राष्ट्रगान और ध्वजगीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मंच की तैयारी और व्यवस्थापन संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य व उपप्राचार्यों की देखरेख में किया जाएगा।
परेड और पीटी प्रदर्शन:
विद्यालयों के विद्यार्थियों का नामांकन 15 जनवरी तक होगा। पूर्वाभ्यास 16 जनवरी से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यालयों को स्मृति-प्रतीक से सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
देशभक्ति और लोकगीत आधारित प्रस्तुतियों में वरिष्ठ (कक्षा 9 से ऊपर) और कनिष्ठ (कक्षा 8 तक) विद्यार्थियों को भाग लेने का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को चयन समिति द्वारा 22 जनवरी को चुना जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
श्रेष्ठ सेवा सम्मान:
विभिन्न विभागों और संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान के प्रस्ताव 21 जनवरी तक उपखण्ड कार्यालय में जमा करने होंगे। चयन समिति द्वारा योग्य अधिकारियों और नागरिकों का चयन कर समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी ने सभी आयोजकों और विद्यालयों को समयबद्ध तैयारी करने और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल🟢 मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो🟢 एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल