NEXT 21 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा के पास एनएच 11 पर बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायल बाबूलाल सोनी (30) पुत्र डालचंद, निवासी मोमासर बास, को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।

















