#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता: राजस्थान टीम का चयन, बीकानेर से सुभाष, मघी और प्रियंका को मौका

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 24 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) का आयोजन 30 जनवरी से 4 फरवरी तक त्यागराज स्टेडियम, दिल्ली में होगा। इसके लिए राजस्थान टीम का चयन शुक्रवार को दुलचासर गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किया गया।

इन दिनों दुलचासर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। चयनित टीम 28 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्णा जीनगर और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बजरंग सहारण ने बताया कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले से तीन खिलाड़ियों दुलचासर के सुभाष, लूणकरणसर की मघी खाती और प्रियंका का चयन किया गया है।

शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले समाजसेवी अशोक राजाराम सुथार की विद्यालय प्रशासन ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

19 वर्षीय छात्र वर्ग- चयनित खिलाड़ी

पवन कुमावत (डीडवाना-कुचामन), राजेन्द्र, कार्तिक, सोनू सिंह रावत (अजमेर), खुर्शीद मोहम्मद, निखिल तम्बोली (झोटवाड़ा जयपुर), किशन सेन, उदय सिंह (राजसमंद), प्रेमचंद जाखड़ (धोंद सीकर), शिवराज कंजर (मांडलगढ़ भीलवाड़ा), मक्खनलाल मीणा (दौसा), सुभाष (दुलचासर, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर)

अतिरिक्त खिलाड़ी:
दिनेश जोशी (मांडलगढ़ भीलवाड़ा), विजय मीणा (उदयपुर), गोपाल सिंह (ढेंचू फलोदी)

19 वर्षीय छात्रा वर्ग- चयनित खिलाड़ी

कृष्णा बैरवां (रैनी अलवर), पायल मीणा, साक्षी मेहरा, तनु कंवर (कुचामन-डेगाना), तनु वैष्णव, कशिश (जयपुर), शिवानी, मोनिका कंवर, मघी खाती (लूणकरणसर, बीकानेर), प्रियंका, संजू (अजमेर), खुशबू धाकड़ (भीलवाड़ा)

अतिरिक्त खिलाड़ी:
मनीषा (मूंडवा नागौर), प्रमिला (बालोतरा), नगीना (सूरजपोल उदयपुर)

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन