#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, 1 फरवरी से होंगे मुकाबले

By Next Team Writer

Published on:

32 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को मिलेगा ₹11,111 का पुरस्कार

NEXT 31 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कान्हा ज्वैलरी हाउस की ओर से पहली बार बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 से अनुज स्पोर्ट्स एरिना, करणी नगर, कालू रोड में होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता को लेकर शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार एक टीम में एक ही वार्ड के 7 खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी मुकाबले 7 ओवर के होंगे, जिसमें एक मैच में केवल दो गेंदबाज ही अधिकतम 2-2 ओवर डाल सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹11,111, उपविजेता को ₹6,666 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सीरीज मैन को ₹1,111, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को ₹555-₹555 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन संदीप सोनी, तनवीर और सीताराम महिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता का सौजन्य अनुज स्पोर्ट्स एरिना द्वारा दिया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 88909 27070 एवं 82907 72112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन