NEXT 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरिना क्लब में चल रही डे-नाईट बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आज के मुकाबले में बकवाला स्क्वायड और प्रदीप सेवन स्टार की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मैच में प्रदीप सेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। मुकाबले का टॉस क्रिकेट प्रेमी मुदैनी सोनी एवं रिद्धि राठी द्वारा कराए गए।
आयोजक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि कान्हा ज्वैलर्स के सौजन्य से आयोजित इस बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी प्रतिदिन मुकाबले देखने पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
















