#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा: पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत

By Next Team Writer

Published on:

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पूरे राजस्थान में खेजड़ी की कटाई पर रोक

NEXT 12 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए खेजड़ी वृक्ष को सम्पूर्ण राजस्थान में संरक्षित वृक्ष घोषित कर दिया है। खेजड़ी की अवैध कटाई रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही खेजड़ी संरक्षण को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

यह निर्णय बीकानेर सहित प्रदेशभर के पर्यावरण प्रेमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है। खेजड़ी संरक्षण को लेकर 11 दिनों से चल रहा महापड़ाव सरकार के इस फैसले के बाद स्थगित कर दिया गया।

मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका

इस मुद्दे को सरकार तक मजबूती से रखने में मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शासन सचिव स्तर से जारी आदेश में खेजड़ी संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी सत्र में कानून लाने का आश्वासन

सरकार की ओर से यह भी दोहराया गया कि खेजड़ी संरक्षण को लेकर इसी विधानसभा सत्र में कानून लाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस वृक्ष की कटाई पर पूरी तरह रोक लग सके।

पर्यावरण समिति ने जताया आभार

पर्यावरण समिति ने सरकार के फैसले पर सहमति जताते हुए इसे प्राकृतिक विरासत की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। समिति संयोजक परसराम खोखर ने सरकार, जनप्रतिनिधियों और आंदोलन से जुड़े सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेजड़ी को मिला संरक्षित दर्जा: पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी जीत🟢 सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न🟢 श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के दवा वितरण केंद्र को मिला नया कंप्यूटर, छाजेड़ परिवार ने किया भेंट🟢 श्रीडूंगरगढ़: नेत्रदानी भँवरलाल पारख की स्मृति सभा का मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि