NEXT 11 जनवरी, 2025। महापुरुष समारोह समिति संस्था द्वारा स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए युवा रत्न सम्मान की घोषणा की गई है। पुरस्कार चयन कमेटी के सदस्य निर्मल कुमार पुगलिया ने बताया कि श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में न्यायिक क्षेत्र में आरजेएस महिमा दुगड़, समाजसेवा के क्षेत्र में अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के रोशन अली तेली, कला क्षेत्र में आर्टिस्ट सुमित श्यामसुखा, चिकित्सा क्षेत्र में स्वास्थ्य मार्गदर्शक पवन नाई, योग के क्षेत्र में जयकिशन दतवानी, खेल क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट आदित्य तावणिया को देने का निर्णय लिया गया है। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 13 जनवरी को 11बजे रमन आई टी आई कॉलेज श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी, विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव सोनी ब्लॉक सीएमएचओ के आतिथ्य में युवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। बैठक में संस्था सदस्य तुलसीराम चौरड़िया, सत्यदीप, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, अशोक पारीक उपस्थित रहे।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।






















