#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का पालनहार योजना का वार्षिक सत्यापन बाकी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पालनहार योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए लाभान्वित बच्चों का वार्षिक सत्यापन (रिन्यूअल) करवाना अनिवार्य है। जिले में योजना से जुड़े 13,259 बच्चों में से 12,698 का सत्यापन हो चुका है, जबकि 561 बच्चों का सत्यापन अभी शेष है। इनमें सबसे अधिक 110 बच्चे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि बीकानेर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 162 बच्चों का सत्यापन अभी बाकी है। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में 110, खाजूवाला में 22, कोलायत में 58, लूणकरणसर में 34, नोखा में 88, पांचू में 59, बज्जू खालसा में 25 तथा पूगल में 3 बच्चों का वार्षिक सत्यापन नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि पालनहार योजना के तहत अनाथ बच्चों, तलाकशुदा या परित्यक्ता पेंशनधारी महिलाओं के बच्चों, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चों, नाता प्रथा से जुड़े मामलों में बच्चों तथा विशेष योग्यजन माता-पिता के बच्चों को लाभ दिया जाता है। इन बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए पालनहार परिवार को प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाती है।

संशोधित नियम 2022 के अनुसार आवेदक को स्वयं के जीवित होने तथा बच्चों के विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत होने का वार्षिक सत्यापन करवाना जरूरी है। सत्यापन शाला दर्पण पोर्टल पर आधार अपडेट होने पर स्वतः हो सकता है। इसके अलावा एसएसओ आईडी से पालनहार स्कीम एप में फेस रिकग्निशन के माध्यम से या संबंधित सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में दस्तावेज अपलोड कर भौतिक सत्यापन भी कराया जा सकता है।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में अध्ययनरत पालनहार योजना से लाभान्वित बच्चों का वार्षिक सत्यापन समय पर सुनिश्चित किया जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा🟢 ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया